महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास परिसर रोशनाबाद में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डा.मनु शिवपुरी, डीपीओ अविनाश भदौरिया,खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल, वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा, अधिवक्ता रश्मि उपाध्याय उपस्थित रहे।
इस दौरान महिला सुरक्षा एवं अस्मिता को सम्मान और अधिकार प्रदान करने हेतु अभिलेखों का अध्ययन किया गया और नके क्रियान्वन को लेकर चर्चा की गई। डा.मनु शिवपुरी ने बताया कि बैठक में समाज की मनोदशा सुधारने, सही दिशा प्रदान करने,निरंतर भटकाव की सूचनाओं के चलते बच्चों के प्रति माता-पिता की भूमिका,स्कूल कॉलेज का वातावरण, कार्य स्थल पर महिलाओं काी सुरक्षा आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अगली मीटिंग के विषय निर्धारित किए गए।
0 टिप्पणियाँ