Ticker

6/recent/ticker-posts

ड्रिंक एंड ड्राईव में दो दबोचे

 ड्रिंक एंड ड्राईव में दो दबोचे

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-ड्रिंक एंड ड्राईव के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नशे की हालत में सड़कों पर दोपहिया वाहन दौड़ा रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिए।

ड्रिंक एंड ड्राईव पर अंकुश लगाने के लिए शिवालिक नगर में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में बाईक व स्कूटी दौड़ाते मिले मोहल्ला चौहानान निवासी नकुल शर्मा व कटहरा बाजार ज्वालापुर निवासी सागर का मेडिकल कराने के बाद एमवी एक्ट के अंतर्गत हिरासत में लेते हुए वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रीना कुंवर, कांस्टेबल नरेन्द्र राणा व अमित राणा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष