सवा लाख रूपए की स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली रानीपुर ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर करीब सवा लाख रूपए की स्मैक बरामद की है।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में विभिन्न धाराओं में पूर्व में भी कई मुकद्मे दर्ज हैं।पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर रानीपुर कोतवाली पुलिस नशा तस्करो के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है।इसी क्रम में बुधवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पल्टूराम चौक के पास मैदान से मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी अतमलपुर बौंगला बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12.75ग्राम स्मैक और 300रूपए बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत लगभग सवा लाख रूपए है।पूछताछ में उसने बताया कि बरामद स्मैक वह रावली महदूद से एक लड़के से लेकर आया है।जिसकी एक बिट वह 300रूपए में बेच चुका है।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी,अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल बीर सिंह व अर्जुन सिंह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ