निजी विद्यालयों में बच्चों के शोषण का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-निजी विद्यालयों में बच्चों के साथ शोषण का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि पिछले महीने एक निजी विद्यालय में छोटी बच्ची के साथ शिक्षक ने दुराचार किया और फरार हो गया।पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।इस घटना को देखते हुए समस्त निजी विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन होना चाहिए।शिक्षक के नाम पर अपराधी विद्यालयों में शिक्षा दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधी खुलेआम अपराध कर घूम रहे हैं।नितिन तेश्वर और हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ शोषण की घटनाएं बढ़ रही है।अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।स्कूलों में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निजी विद्यालयों के समस्त स्टाफ का सत्यापन जरूरी है।आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अपराधियों को बचाने का कार्य कर रही है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकी पुलिस अधिकारियों से वार्ता की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चल रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान,शुभम जोशी,ऋषभ,दिनेश कुमार,परितोष त्यागी,लक्की महाजन,नरेश सेमवाल,अमन अंसारी,राहुल चौधरी,मोहन राणा,आशु श्रीवास्तव,डा.मेहरबान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ