पुण्य तिथी पर संत समाज ने किया ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम को नमन
धर्म संस्कृति के प्रखर मर्मज्ञ थे पूज्य गुरूदेव स्वामी शालिग्राम आश्रम-सतपाल ब्रह्मचारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के गुरू ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का 35वां पुण्यस्मृति दिवस संत समाज और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया।भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में आयोजित गुरूजन पुण्य स्मृति दिवस समारोह में संतों व श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में आयोजित गुरूजन पुण्य स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि संत समाज के प्रेरणास्रोत ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का पूरा जीवन भक्तों को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने तथा सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी अपने गुरू के आदर्शाे पर चलते हुए कुशलता पूर्वक राजनीतिक दायित्व निभाने के साथ जनसेवा और धर्म सेवा में भी समानरूप से अपना योगदान दे रहे हैं।सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे।वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें धर्म संस्कृति के प्रखर मर्मज्ञ स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज जैसी दिव्य विभूति का सानिध्य प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि पूज्य गुरूदेव की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण और जनसेवा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।स्वामी ऋषिश्वरानंद,स्वामी अनंतानंद,स्वामी रामानुज सरस्वती ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का त्यागमयी जीवन और उनके विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।स्वामी कुलदीपानंद,महंत शुभम गिरी,स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी हरिहरानंद,महंत मोहन सिंह ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि,महंत राघवेंद्र दास,महंत जसविंदर सिंह,महंत तीर्थ सिंह,स्वामी उमेश मुनि,स्वामी विवेकानंद,स्वामी शिवानंद भारती,महंत हनुमान बाबा,बाबा हठयोगी,स्वामी रूपेंद्र प्रकाश,महंत सूरज दास,महंत बिहारी शरण,महंत रघुवीर दास,स्वामी संतोषानंद,समाजसेवी अतुल शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर,स्वामी रामविशाल दास सहित आश्रम के ट्रस्टियों और श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ