Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की मांग

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की मांग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव वरूण बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वरूण बालियान ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों 13800रूपए की दर से वेतन दिए जाने का शासनादेश जारी किया है।जोकि राज्य के श्रमिकों के साथ एक भद्दा मजाक है। वरूण बालियान ने कहा कि ऐसे में जब रसोई गैस,पेट्रोल,स्कूल फीस,दवाईयां,राशन सब कुछ महंगा होता जा रहा है।ऐसे में मासिक वेतन की नई दरे मजदूरों के साथ अन्यायपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि मजदूरों को पर्याप्त वेतन मिलना चाहिए।जारी किए गए वेतन को पुर्नर्निधारित करते हुए कुशल श्रमिक को 30हजार व अर्द्धकुशल को 25हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाए।जिससे मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण करने के साथ सम्मानजनक जीवन जी सकें।उन्होंने कहा यदि मांगों पर 15 दिन के भीतर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।पूर्व पार्षद इसरार सलमानी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि सरकार सिडकुल में 70प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को देने के वादे को भी पूरा नहीं कर पाई है।उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए।इरफान अंसारी व महिपाल सिंह रावत ने कहा कि सिडकुल की कंपनियों में मजदूरों के उत्पीड़न पर रोक लगायी जाए।सभी कंपनियों में रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियनो को मान्यता दी जाए ,ताकि श्रमिक नेतृत्व प्रबंधन के साथ सामंजस्य स्थापित कर मजदूरों की समस्याओं को हल करा सकें।ज्ञापन देने वालों में पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी,मन्नू,चंद्रेश कुमार,संजय कुमार ,अंकुर वर्मा,सुमित पांडे,इम्मी,मोहित चौधरी,बुला चौधरी,अयान,अक्षय नागपाल,कुंवरसिंह बिष्ट, अज्जू,शौकत,जावेद,मोहित,विशाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती