अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भेल कर्मचारियों ने दी शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि
संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा-राजबीर सिंह
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद एवं इंटक के सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्वाजंलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भेल के सैंकड़ों श्रमिकों ने शहीद श्रमिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।संगठन के अध्यक्ष मुकुलराज की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन के महामंत्री राजबीर सिंह ने कहा कि 4 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में कार्य समय 8घंटे निर्धारित करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे मजूदरों पर पुलिस फायरिंग में 7 मजदूर शहीद हो गए थे।मजदूरों के इस बलिदान के बाद अमेरिका सहित पूरे विश्व में काम का समय 8 घंटे निश्चित किया गया।उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही मजदूर हितों की रक्षा की जा सकती है। इसलिए सभी को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।संगठन के उपाध्यक्ष प्रशान्त दीप गुप्ता ने कहा कि श्रमिक वर्ग को छीने जा रहे अपने अधिकारों,बढ़ते पूंजीवाद,निजीकरण,सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेशीकरण,बढ़ती संविदा प्रणाली के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस लाखों करोड़ो मजदूरो के त्याग,निष्ठा,समर्पण ओर एकता का प्रतीक है।इस अवसर पर प्रशान्त दीप गुप्ता,गौरव ओझा,रविंद्र चौहान,राकेश चौहान,रजनीश कुमार,अमित चौहान,आशुतोष चौहान,संजय शर्मा,प्रदीप चौहान,कपिल राणा,इम्तियाज,मनोज यादव,संदीप चौहान,रितेश गौड़,रिशु चौहान,अम्बरीश प्रजापति,सुनील चौहान,तेजवीर चौहान,अनंगपाल,अशोक शर्मा,सुबोध कुमार,जसविंदर सिंह,शेखर,विकास राजपूत,ललित सैनी,सुशील नेगी,रवि यादव, शानू शर्मा, मनोज धीमान,ओम कृष्ण निगम,कुर्बान अहमद,मन्दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ