मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “वोकल फॉर लोकल” सोच को नैनीताल में मिली नई उड़ान
स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों की प्रर्दशनी आयोजित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
नैनीताल-जनपद के विकासखंड रामनगर स्थित अनंतम रिसोर्ट में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत“वोकल फॉर लोकल मीट”कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “लोकल को ग्लोबल बनाने” की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।इस अवसर पर रामनगर,कोटाबाग,हल्द्वानी,धारी,भीमताल एवं रामनगर ब्लॉकों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा कुल 12आकर्षक स्टॉल लगाए गए।इन स्टॉलों में स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों-ऐपण कला,जूट बैग,पर्स,रेशम पेंटिंग, पिछौड़ा,थाल,घंटी,शहद,हींग,सॉवेनियर,स्लीपर,मोरिंगा अचार,जैम,चटनी,वूलन टाईज,ब्लैक पॉटरी, ऑर्गेनिक दालें,मल्टीग्रेन आटा,मसाले,जूस,घी एवं आंवला कैंडी का प्रदर्शन किया गया,जिसने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी,अरविन्द कुमार पाण्डे,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष,हरि मान, ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी एवं सहायक परियोजना निदेशक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।खंड विकास अधिकारी रामनगर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया,जबकि सहायक परियोजना निदेशक ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों की विशेषताओं और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी साझा की।मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में होटल व्यवसायियों से अपील की कि वे इन उत्पादों को अपने प्रतिष्ठानों में स्थान देकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाएं,जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।महिला उद्यमियों ने भी होटल एसोसिएशन से अपने उत्पादों के विपणन एवं स्थायी टाई-अप के लिए सहयोग का अनुरोध किया,जिस पर सकारात्मक सहमति बनी।कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा होटल एसोसिएशन एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।इसके पश्चात स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता,उपलब्धता एवं संभावित टाई-अप पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी,गोपाल सिंह चौहान,ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी,होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि पुनीत सचदेव,कुलदीप सिंह,पुनीत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति,अधिकारीगण एवं स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिला उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम का संचालन कुंवर सामन्त एवं सुनील पंत द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ