Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान गौतम बुद्ध पूर्णिमा पर धम्म सिद्धांत पर चलने का आव्हान

भगवान गौतम बुद्ध पूर्णिमा पर धम्म सिद्धांत पर चलने का आव्हान

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- क्षेत्र के गाँव खजूरवाला में तथागत महामानव भगवान गौतम की पूर्णिमा विचार गोष्ठी कर धूमधाम से मनाई गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एड. एनपी आनंद, सब इंस्पेक्टर नवीन जयंत व पत्रकार एसडी गौतम ने मोमबती जलाकर तथा मोहकम सिंह ने त्रिशरण से किया।

विधानसभा रामपुर मनिहारान से प्रत्याशी एड. एनपी आनंद ने कहा कि धन से सुख मिलता तो गौतम बुद्ध राजपाठ न छोड़ते इसलिए जीवन में मानसिक सुख के लिए ध्यान जरूरी है। उन्होंने सभी से भगवान बुद्ध के उपदेशों पर अमल करने की बात कही। सब इंस्पेक्टर नवीन जयंत व बामसेफ नेता मोहकम सिंह ने भी विचार रखें। कार्यक्रम संयोजक जोगेन्द्र सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन करते हुए पत्रकार एसडी गौतम ने जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्धि का विकास ही बुद्ध है इसलिए बुद्ध ने कहा है कि अपना दीपक आप बनो। इस दौरान अनुज कुमार चंदेना, अजीत सिंह दिनकर, संदीप सैनी, विनीत चंद्रा, रहतू, बलवीर सैनी, रणवीर, सोनू सैनी, प्रेरणा, प्रणव, राजवती सैनी, कृष्णा सैनी, सुमन सैनी समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उधर गाँव पहाड़पुर में भी भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा तथागत भगवान गौतम बुद्ध की 2589 वी पूर्णिमा मनाई गई। बुद्ध वंदना बौद्धाचार्य बिरमपाल व अजय बौद्धाचार्य ने कराई। अध्यक्षता मोदीमल तेगवाल व संचालन सुमित बौद्ध ने किया। अतिथियों ने पाखंडवाद व अंधविश्वास से दूर रहने तथा अपने महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलने तथा पंचशील धारण कर प्रतिज्ञाओं पर अमल करने की बात कही। इस दौरान राजकुमार बौद्ध, समयसिंह बौद्ध, सिद्धार्थ बौद्धाचार्य, नरेश पटवारी, तिलकराम बौद्ध, सेठपाल सिंह, विकास कुमार, रमेश चंद, प्रधानाध्यापिका शिमला बौद्ध, रेणु बौद्ध, बबली बौद्ध, नेहा बौद्ध व रीटा बौद्ध समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती