महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व मे युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व मे अन्य पार्टियों से नाता तोड़ दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं राहुल गाँधी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा
महानगर के वार्ड 67 एकता कॉलोनी मे महानगर उपाध्यक्ष यूनुस सिद्धिकी और खालिद के द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया सभा मे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व मे दर्जनों युवाओं को पार्टी में शामिल करते हुए स्वागत किया महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागीने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग हर समाज को साथ लेकर चलने का काम करती हैं अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा की देश राहुल गाँधी जी मे अपना भविष्य देख रहा देश का नौजवान कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहा है लोग अब हिन्दू मुस्लिम जैसी फिजूल की बातो से ऊब चुके है अब लोग अपनी तरक्की रोजगार रोजी रोटी तलाश रहे है वो मुद्दों की बात करना चाहते है जिसकी भाजपा की सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है लोकसभा मे राहुल गाँधी बोलते है क्योंकि वो हर वो बात बोलते है जो देश की जनता के मतलब की बात है प्रधानमंत्री की तरह मन की नहीं जन की बात करते है और सच से पूरी भाजपा और प्रधानमंत्री डरते है उन्हें डर है की कही राहुल गाँधी की बात लोगों की समझ मे आ गई तो भाजपा के नेताओं का घर से निकलना मुश्किल हो जायेगा मीटिंग मे मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्धिकी, महानगर महासचिव मयंक शर्मा, सचिव रजा फरीद, नसीब खान, वार्ड अध्यक्ष मेहरबान अली, नदीम,इमरान सिद्धिकी,इस्लाम ठेकेदार,आदि साथी मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ