Ticker

6/recent/ticker-posts

भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,देवबंद जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देना चाहते थे ज्ञापन

भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,देवबंद जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देना चाहते थे ज्ञापन

रिपोर्ट -अमन मलिक

रामपुर मनिहारन-भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जाने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।धर्मवीर चौधरी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री को किसानों की समस्या बताना चाहते थे लेकिन हमें जाने ही नहीं दिया गया।ये लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देवबंद जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देना चाहते थे।जानकारी मिलने पर पुलिस ने धर्मवीर चौधरी की साथियों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया।जिससे वह ज्ञापन देने नहीं जा सके।चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने बताया कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को देना चाहते थे ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह ही गाँव सलेमपुर पहुँच कर घर पर ही नजर बंद कर लिया।धर्मवीर चौधरी ने कहा कि वह तो किसानों की अनदेखी और उनकी  समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे जिसमें गन्ना मिलों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जाना जैसा गंभीर विषय था। लेकिन पुलिस द्वारा हमें रोका गया।जबकि हम शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देना चाहते थे।उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज़ उठाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।इस दौरान देवी सिंह कश्यप, अनिल पंवार,संजीव कुमार कश्यप ब्लॉक संगठन मंत्री, सतीश,पटवारी,विजयपाल,ओंकार मुखिया,सरोज, दिनेश प्रधान,कृष्णपाल,रोशन, मास्टर राजेश,बॉबी, महबूब प्रधान, सुभाष चौधरी, प्रताप सिंह मुखिया सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व मे युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन