Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा भाव के साथ मनाया गया भावाधस का स्थापना दिवस

सेवा भाव के साथ मनाया गया भावाधस का स्थापना दिवस

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय वाल्मीकि समाज यानी (भावाधस) भारत का 62वां स्थापना दिवस बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पूरा कार्यक्रम परम पूजनीय प्रभु ऋषि नाथ रत्नाकर महाराज जी के दिव्य आशीर्वाद और पंजाब सरकार के मंत्री व भावाधस के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव, साथ ही उत्तराखंड के ज्वालापुर से विधायक व राष्ट्रीय निदेशक इंजीनियर रवि बहादुर के सशक्त मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर सहारनपुर के रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पदाधिकारियों द्वारा बेहद ही भक्तिमय माहौल में की गई। इसमें मुख्य रूप से भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ अजय बिरला, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीर गौरव पुहाल, सहारनपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष वीर आनंद बिरला, जिला अध्यक्ष वीर गौरव चौहान, जिला उपाध्यक्ष वीर सचिन सौदाई और जिला प्रचारक वीर संजय द्राविड़ ने संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा के समक्ष पावन ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मूलमंत्र का जाप किया और भावाधस के संस्थापक परम पूजनीय प्रभु ऋषि नाथ रत्नाकर महाराज जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
भावाधस के इस 62वें स्थापना दिवस को जनसेवा को समर्पित करते हुए संगठन की ओर से राहगीरों के लिए एक विशाल छबील का आयोजन किया गया। इस भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और राह चलते मुसाफिरों को रोक-रोकर ठंडा और मीठा पानी पिलाया गया और उनकी निस्वार्थ सेवा की गई। सेवा के इस पुनीत कार्य की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना की। इस पूरे शुभ अवसर पर समाज के प्रति एकजुटता और सेवा का संदेश देने के लिए अजय बिरला, गौरव पुहाल, आनंद बिरला, गौरव चौहान, संजय द्राविड़, सचिन सौदाई के साथ-साथ अंकुश, राजबीर राजू, रितेश चौहान, नितांसी पिहू, अनंत प्रकाश बिरला और धर्मेंद्र कुमार बितिया सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग और भावाधस के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या