Ticker

6/recent/ticker-posts

स्पिक मैके युवाओं तक भारतीय संस्कृति एवं कलाओं को पहुँचाने का अतुलनीय कार्य कर रहा है-विश्वविख्यात सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी

स्पिक मैके युवाओं तक भारतीय संस्कृति एवं कलाओं को पहुँचाने का अतुलनीय कार्य कर रहा है-विश्वविख्यात सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-स्पिक मैके भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से पूरे उत्तरप्रदेश में 500 कार्यक्रम कर रहा है।जिसमें सहारनपुर चैप्टर की अग्रणी भूमिका रही है। 

विश्वविख्यात सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी द्वारा आशा मॉडर्न स्कूल दिल्ली रोड में जानकारी देते हुए कहा कि स्पिक मैके युवाओं तक भारतीय संस्कृति एवं कलाओं को पहुँचाने का अतुलनीय कार्य कर रहा है। उस्ताद कमाल साबरी मुंबई से सहारनपुर में पधारे है। यहाँ सीबीएसई स्कूलों के अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भी कार्यक्रम दिए है। इसी श्रृंखला में आज उन्होंने आशा मॉडर्न स्कूल दिल्ली रोड में राग नट भैरव पर जुगलबंदी की और फरदीन हुसैन ने तबले पर संगत की।  समन्वयक शैफाली मल्होत्रा ने बताया कि अभी तक पूरे यूपी में 450 कार्यक्रम हो चुके हैं और मई के अंत तक सभी कार्यक्रम पूरे हो जाएँगे।सहारनपुर चैप्टर के शेफाली एवं पंकज मल्होत्रा ने न केवल अपने शहर अपितु सिद्धार्थनगर यूनिवर्सिटी और यू पी दीन दयाल पशु चिकित्सा एवं गौ रक्षा अनुसंधान यूनिवर्सिटी के साथ एम ओ यू साइन कर पूरे यूपी में सबसे अधिक 125 कार्यक्रम सहारनपुर चैप्टर के द्वारा संयोजित किए गए हैंl जिसमें कुशीनगर, संतकबीर नगर  महाराजगंज सिद्धार्थनगर से  जिलों में  7 दिन में 25 कार्यक्रम संयोजित किए और  इन जिलों में पहली बार स्पिक मैके की उपस्थिति दर्ज की।आशा मॉडर्न स्कूल दिल्ली रोड के निर्देशक डॉ दिव्य जैन,प्रबंधक इंजीनियर श्रीमती स्वाति जैन और प्रधानाचार्या श्रीमती श्यामली गुप्ता ने कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्पिक मैके के प्रयासों की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट