Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक व तकनीकी मार्गदर्शन....

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक व तकनीकी मार्गदर्शन....

 रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी में भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और वंदेमातरम के साथ हुई। 

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की कार्यशाला मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों प्रदेशों में प्राप्त प्रचंड बहुमत एवं पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार गठन को ऐतिहासिक जनादेश बताया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की नीतियों पर व्यक्त किया गया अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम है।श्री गोस्वामी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही पावन भूमि है जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनना, उस महान विभूति के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जी की विचारधारा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद का संगम ही संगठन की शक्ति है, जो आज देश के कोने-कोने में जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करें।
मानसिंह गोस्वामी ने कहा यह पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण  महाअभियान कार्यकर्ताओं विभिन्न विषयों पर आधारित सत्रों का क्रमबद्ध एवं प्रभावी आयोजन बताया जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं सामाजिक दृष्टि से सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जाता हैप्रशिक्षण वर्ग में  विचारधारा को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समझते हुए किस प्रकार यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। संगठन की कार्यपद्धति, संरचना एवं कार्य विस्तार पर प्रकाश डाला जाता है इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने पर विस्तार से बताया जाता है प्रशिक्षण वर्ग  का माध्यम से ही सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रहती  है और इसके माध्यम से जनविश्वास को और मजबूत किया जा सकता है ओर प्रभावी संवाद एवं जनसंपर्क पर प्रशिक्षण दिया जाता है वर्ग में  कार्यकर्ताओं को बताया जाता है कि कैसे वे समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर संगठन की विचारधारा को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा की जानकारी भी दी ।जिसमें  मानसिंह  गोस्वामी  ने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी निभाने तथा योजनाओं को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का आह्वान भी किया ।प्रशिक्षण वर्ग में आधुनिक तकनीक एवं बदलते डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा ।  कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने एवं संगठनात्मक कार्यों में AI के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी भी दी जाएंगी।
प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से ही सत्र के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा  समझाया जाता हैं कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज के समय में सूचना, संवाद और प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। किस प्रकार AI के माध्यम से डेटा विश्लेषण, जनसंपर्क, सोशल मीडिया प्रबंधन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं द्वारा स  कार्यकर्ताओं को यह भी समझाया जाता है  कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक तेजी से पहुंच बनाने में AI  महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक का उपयोग सकारात्मक, पारदर्शी एवं जनहितकारी उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए। AI के उपयोग से संगठनात्मक कार्यों को सरल बनाने, समय प्रबंधन को बेहतर करने एवं जनसंवाद को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की जा सकती है साथ ही, सोशल मीडिया पर सही जानकारी के प्रसार एवं फेक न्यूज़ से बचाव के विषय में भी कार्यकर्ताओं को जागरूक किय जाता है ।डिजिटल सुरक्षा, डेटा गोपनीयता एवं जिम्मेदार तकनीकी उपयोग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाती हैं ताकि वे आधुनिक तकनीक का सही और सुरक्षित तरीके से उपयोग कर सकें। कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं ने अपना ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कराया व ऑनलाइन प्रश्नावली के उत्तर देकर अपना अपना प्रमाण पत्र भी प्राप्त कियाकार्यशाला के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा एवं समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।मंच पर नगर विधायक राजीव गुंबर ,महापौर अजय कुमार सिंह ,पूर्व महापौर संजीव वालिया , पूर्व विधायक जगपाल सिंह,अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि ,पूर्व महानगर अध्यक्ष के एल अरोड़ा ,हेमंत अरोड़ा ,अमित  गगनेजा उपस्थिति रहे । कार्यशाला में सभी महानगर पदाधिकारी   ,कार्यकारणी सदस्य  ,मंडल अध्यक्ष  , मोर्चे के अध्यक्ष व वरिष्ठ ओर युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर नतमस्तक हुए एसडी गौतम