Ticker

6/recent/ticker-posts

चौधरी अजित सिंह ने अपने पूरे जीवन में किसान, मजदूर और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया-चौ नीरपाल सिंह

चौधरी अजित सिंह ने अपने पूरे जीवन में किसान, मजदूर और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया-चौ नीरपाल सिंह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा  किसानों के हक़ की आवाज बुलंद की, सादगी और ईमानदार राजनीति की पहचान बनाने वाले चौधरी साहब ने अपने पूरे जीवन में किसान, मजदूर और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनकी आवाज़ को देश की संसद तक पहुँचाया आपकी दूरदर्शिता, स्पष्ट सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।आपके आदर्श और सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर,महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी,राजीव चौधरी,आरिफ चौधरी,राजकुमार,राजेश, लल्लन प्रसाद,श्रवण कुमार, उसेनदर शर्मा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व मे युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन