कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन
किशोरी की मौत के मामले में पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-किशोरी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटीयों के प्रति आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरिद्वार में किशोरी की मौत शर्मसार करने वाली घटना है।इस मामले में लापरवाही और ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की जाए।दोषियों के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकद्मा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि पीड़ित परिवार के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा।यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो उसकी जान बच सकती थी। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।लता जोशी,संजय सैनी,विकास चंद्रा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध चिंताजनक हैं।पुलिस को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।हरिद्वार की नाबालिगा के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलायी जाए।एडवोकेट फुरकान अली, एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच को तेजी से पूरा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए।जिससे कोई इस तरह का अपराध करने की सोच भी ना सके।प्रदर्शन करने वालों में मंजू गोस्वामी,यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, रकित वालिया,कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा,सुभद्रा अग्रवाल,दीपिका गुप्ता,डा.मेहरबान खान,पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी,यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा,युवा नेता सागर बेनीवाल,सुंदर सिंह मनवाल,कैलाश प्रधान,अक्षत सैनी,आशु भारद्वाज,राजू चित्कारा,धर्मराज सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मृतक किशोरी के परिजन भी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ