आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह से वेतन,आंदोलन की चेतावनी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में संगठन की बैठक के दौरान कर्मचारियों ने पदाधिकारियों को बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है। आगे कब मिलेगा इसका भी कोई पता नहीं है।वेतन नहीं मिल पाने से बच्चों के एडमिशन नहीं करा पा रहे हैं।बैंक से लोन की किस्त चुकाने के लिए फोन आ रहे हैं।किराना दुकानदार भी अपना बकाया मांग रहे हैं।ऋषिकुल आयुर्वेदिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के एन भट्ट,सचिव छत्रपाल सिंह,वरिष्ठ पदाधिकारी समीर पांडे,संध्या रतूड़ी ने कहा कि पूर्व में आंदोलन के बाद शासन से वार्ता के दौरान कहा गया था कि कर्मचारियों को वेतन मिलता रहेगा,जो जांच के दायरे में हैं,केवल उनका वेतन रोका जाएगा। इसके बाद कुछ समय तक वेतन ठीक से मिला।लेकिन अब दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है।चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा,प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर,प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार एवं जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारियों की कई मांग पूरी हुई हैं।लेकिन बार-बार वेतन रोका जाना न्यायसंगत नहीं है।वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी असमर्थ हो रहे हैं।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कहा कि इस संबंध में आयुष मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वेतन की समस्या का निराकरण की मांग की जाएगी।जल्द निस्तारण न होने की दशा में सभी संवर्गाे के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर अग्रिम आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।बैठक में समीर पांडे,संध्या रतूड़ी,मीनाक्षी गौड,शिखा नेगी,बृजेश,नितिन,सुरेंद्र सिंह,अजय कुमार,विनोद,सुमंत पाल, कल्लू, पप्पू, दीपक,कमल कुमार,सतीश, आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ