18 मई को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुड़ेंगे केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता-इमरान मसूद ।
भाजपा की नफरत की राजनीति को आपसी सहार्द और मोहब्बत के पैगाम से हराएंगे-इमरान मसूद
कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए मंडल व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ कांग्रेस पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारी-संदीप राणा ।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद के कैंप कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर के साथ उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया ।
कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद काज़ी इमरान मसूद ने कहा कि आगामी 18 मई को गागलहेड़ी के रॉयल पेलेस में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती अराधना मिश्रा, उत्तर प्रदेश के सभी कांग्रेस सांसदों सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे ।काजी इमरान मसूद ने कहा कि आज देश में भाजपा ने जिस तरहा नफरत का माहौल बना दिया है उसके विरुद्ध संघर्ष करने के लिए हमें खुद को मजबूत और संगठित करना होगा । इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओ व दलितों के विरुद्ध अत्याचार चरम पर हैं, लेकिन इन सबकी बात करने वाला कोई नहीं । इमरान ने कहा कि आज भाजपा सरकार शिक्षा का व्यावसायिकारण करके बाबा साहब के सपनों को रौंद रही है । उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि हर दलित के घर में दीपक की लौ और ज्ञान की ज्योति प्रचलित तभी समानता, उन्नति और विकास का रास्ता बनेगा, लेकिन भाजपा शिक्षा का व्यवसायीकरण करके गरीब आदमी की पहुंच से शिक्षा को दूर कर रही है । सांसद ने कहा कि जिस तरह से आप सभी ने एकजुट होकर मुझे सांसद बनाया ठीक उसी तरह भाजपा सरकार के लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने के मंसूबों को नाकाम करने के लिए हमें एक बार पुनः ओर अधिक ताकत के साथ एकजुट होना होगा । उन्होंने कहा कि हमें वोट चोरी के षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए हर बूथ पर खुद को मजबूत करना होगा । इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 18 मई को सहारनपुर से होगी ।जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि 18 मई के कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्ण सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए हमने सभी 110 मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व संगठन पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है, जिससे वे जिले के हर गांव और पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे ।एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, चौधरी इरशाद चेयरमैन, हमजा मसूद ने एकजुट होकर इस कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए कार्य करने की अपील की । उन्होंने कहा कि हमारे बूथ की ताकत ही 2027 में हमारी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी । बैठक का संचालन संदीप चौधरी फंददपुरी ने किया ।जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, हमजा मसूद, प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व रामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, विनय माजरा चेयरमैन, डॉक्टर रागिब अंजुम, संदीप वर्मा, डॉ अमीर अहमद, संदीप चौधरी, सुदेश प्रधान, जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, सरदार चंद्रजीत निक्कू, आरिफ खान व अक्षय चौधरी, विक्की पूजना, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, नसीब खान, अनिरुद्ध गुरुंग, सुधांशु धनगर, कुणाल शांडिल्य, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनेश सहगल, अक्षय कुमार, हाजी मुस्तफा, मोहम्मद फाजिल, गुलबहार अब्बासी, राजन बिरला, इस्लाम प्रधान, मास्टर जफर प्रधान, गुलफाम अंसारी, राजू पंडित, अजय त्यागी आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ