Ticker

6/recent/ticker-posts

135 परिसरों की हुई जांच, 10 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाए

135 परिसरों की हुई जांच, 10 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाए

दूसरे दिन भी जारी रहा ऊर्जा निगम का अभियान, कई इलाकों में पहुंची टीमें 

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद - बिजली चोरी रोकने को ऊर्जा निगम द्वारा चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 135 परिसरों की जांच की गई और 10 लोगों के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए।

मंगलवार को मुख्य अभियंता राजेश कुमार एवं अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू के नेतृत्व में फीडर नंबर तीन क्षेत्र से जुड़े मुहल्ला बड़जियाउलहक, गद्दीवाड़ा एवं दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में अलग अलग टीमें चेकिंग के लिए पहुंची। इस दौरान टीम के साथ पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों में अफरा तफरी मची रही। वहीं, अभियान के चलते अधिकांश उपभोक्ताओं ने अपने अवैध कनेक्शन पहले ही हटा लिए है, जिसका असर विद्युत भार पर भी पड़ा है। अवर अभियंता विष्णु कोठारी ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र सांपला रोड से संचालित 11 केवी टाउन फीडर नंबर तीन 300 एंपियर लोड दर्ज किया जा रहा था, जो कि अब घटकर 185 एंपीयर रह गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं के पुराने बिजली मीटर हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देवबंद में सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत