भाजपा में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी हो रहा विकास -नवाब सिंह
देवबंद में रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह का किया स्वागत
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का मंगलवार को देवबंद में रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
सहारनपुर जाते समय कुछ समय के लिए नवाब सिंह नागर रोहाना टोल प्लाजा पर रुके। अपने स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है। भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक का विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, किरत चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, नरेश सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल पुंडीर, जिला महामंत्री पवन संवई, जिला उपाध्यक्ष किशोर चौधरी, गन्ना समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, देवबंद ब्लाक अध्यक्ष पति विजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष सुशील चौधरी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मेलाराम पंवार, रविंद्र राणा, यशवंत राणा, अजय गर्ग, मुर्तजा कुरैशी, राममोहन सैनी, डा. किरणपाल, राकेश सैनी आर्य, चौधरी पुष्पेंद्र, मोहनलाल कोरी, सभासद रविंद्र चौधरी, बिजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ