230करोड़ की सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनायें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण किये जाये-कुमाऊं आयुक्त
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी में यूयूएसडीए द्वारा 230करोड़ की लागत से निमार्णाधीन सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।मंगलवार को आयुक्त ने कैम्प कार्यालय से पैदल मंगल पड़ाव तक यूयूएसडी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात शनि बाजार क्षेत्र के निर्माणाधीन नाले का भी स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।यूयूएसडीए के कार्यों में देरी पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिये निर्देश।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि विभागों में समन्वय की कमी के कारण कार्यों में देरी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय के साथ कार्य किये जायें।उन्होंने यूयूएसडीए के अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर तेजी से कार्य कराने केे निर्देश दिये।शहर में यूयूएसडीए द्वारा किये गये कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों एवं आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कार्यों में अनावश्यक देरी होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,परियोजना निदेशक यूयूएसडीए मृदुला सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत सिंह,उपजिलाधिकारी मोनिका,अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष सिंह के साथ ही विद्युत, पेयजल आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ