लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ गायन कार्यशाला का हुआ भव्य समापन
रिपोर्ट सुधीर सौहल
सहारनपुर- माधवनगर स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, मानसी अभिनय गुरुकुल, तथा लिटिल एंजल्स स्कूल, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "सृजन" कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित दस दिवसीय लोक गायन कार्यशाला का समापन लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ किया गया स्थानीय मंगल नगर स्थित लिटिल एंजेल्स स्कूल में आयोजित समापन
समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती ललिता मंगल, प्रशिक्षक के. के. गर्ग, मुख्य अतिथि अभिनव गोयल, भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर संयोजक अर्चित अग्रवाल श्रीमती अनुपमा महाजन, श्रीमती आशा, श्रीमती स्वाति, योगेश पंवार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष मंगल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विगत 05 जुलाई से संचालित इस दस दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों में विषि, पूर्वी, अमायरा, सोना, वाणी, जवेरिया, अनन्या, भव्या, काव्या, तन्वी, फायका, अवनी, आव्या, प्रिशा, आस्था, आरवी, आकर्षित, दक्ष, जैद मलिक तथा रचित प्रमुख रहे।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती राधिका मंगल ने लोक गायन कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती ललिता मंगल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "सृजन" कार्यक्रम की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ तथा सभी प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश पंवार, हिंदुस्तान, कु. कोमल, कु. ईशिका, कु. मालविका तथा विद्यालय के व्यवस्थापक प्रणेश कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ