Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला बैडमिंटन संघ की बैठक का हुआ आयोजन, बैठक मे पुण्य गर्ग का हुआ भव्य स्वागत

जिला बैडमिंटन संघ की बैठक का हुआ आयोजन, बैठक मे पुण्य गर्ग का हुआ भव्य स्वागत

बैठक मे पुण्य गर्ग का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सहारनपुर में बैडमिंटन को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव दिए : प्रो. डॉ. संदीप गुप्ता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर -  जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग के आवास पर उनकी अध्यक्षता में जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बैडमिंटन खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक बालक-बालिकाओं को इस खेल से जोड़ने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर के सचिव प्रो. डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सहारनपुर में बैडमिंटन को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने जानकारी दी कि 27 जून को लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास खेल अकादमी में आयोजित उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी एवं चुनाव समिति की बैठक में जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर के अध्यक्ष पुण्य गर्ग को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ की ओर से पुण्य गर्ग का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. संदीप गुप्ता, शेर सिंह, संजीव अरोरा, अखिलेश भार्गव, अंशुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह के दौरान नव निर्वाचित उपाध्यक्ष पुण्य गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ एवं जिला बैडमिंटन संघ ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिले में बैडमिंटन के विकास तथा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।बैठक में सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव प्रो. डॉ. संदीप गुप्ता, शेर सिंह, संजीव अरोरा, अखिलेश भार्गव, अंशुल कुमार, मुस्तकीम अंसारी, अक्षित धीमान, हार्दिक शर्मा, हर्षित कपाही, मनीष कुमार, नलनीश, रोहित शर्मा, उदयवीर सिंह, विवेक सोम, निशु रानी, सरिता रानी, लाल धर्मेंद्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांवड यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक