पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-नगर पालिका शिवालिकनगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 6 टिहरी विस्थापित कालोनी की गली नं.1से 5तक आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सड़क,नाली, पेयजल,स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका का लक्ष्य है। सड़क निर्माण होने पर क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिल रही है।नगर पालिका भी जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रही है।इस दौरान सभासद बृजलेश,डा.राजकुमार यादव, हरिओम चौहान व गरिमा सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, चंद्रभान सिंह,अनिल राणा,हरेंद्र कुमार,एसपी बोठियाल,नितिन सिंह,पंकज शर्मा,एसपी त्यागी ,शिव प्रसाद सेमवाल,अजय मलिक,रवि वर्मा,अमित,सतेंद्र पंवार,चन्द्रकुंवर,पीडी यादव,दिलीप मिश्रा,राजकुमार,जितेंद्र राय,सुनील चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ