छोटे व्यापारियों को बड़ी कंपनियों के बराबर लाना बोर्ड की प्राथमिकता -सुनील सिंधी
उत्तराखंड सरकार व्यापारी हितों के लिए पूरी तरह संवेदनशील -त्रिवेंद्र सिंह रावत
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड व् दून वैली उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा गुरूमण्डल आश्रम देवपुरा में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
जीएसटी सरलीकरण,इंस्पेक्टरराज समाप्त करना और ओएनडीसी जैसे प्लेटफॉर्म से छोटे व्यापारियों को बड़ी कंपनियों के बराबर लाना बोर्ड की प्राथमिकता है। उत्तराखंड के व्यापारियों द्वारा जीएसटी थ्रेशोल्ड 20 से 40लाख करने व व्यापारी आयोग बनाने की मांग को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ हैं। उत्तराखंड सरकार व्यापारी हितों के लिए पूरी तरह संवेदनशील है।चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारियों को विशेष राहत पैकेज,पहाड़ी क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स सब्सिडी तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार दिलाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।राज्य व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि व्यापारी व सरकार के बीच आयोग ने एक सेतु का कार्य किया है।सरकार व व्यापारी एक सदन में बैठकर व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिए विचार कर रहे हैं।राज्य व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन को मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना,प्रदेश में मॉल व कमर्शियल कंपलेक्स में 70प्रतिशत दुकानें स्थानीय लोगों को आवंटित करने,व्यापारियों के प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून,राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन सहित व्यापारियों हितों को लेकर कई सुझाव दिए गए हैं।दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पंकज मेसोन ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठायी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन विशाल गोस्वामी एवं महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज,महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज,विशिष्ट अतिथि पंकज व्यास,सरिता पुरोहित,संतोष पैनोली,आशीष अग्रवाल, विजय प्रजापति,प्रदेश महामंत्री अतुल गोसाई,दीपक गौनियाल,नितिन चौहान,तेजप्रकाश साहू, देवेंद्र चमोली,रवि शर्मा,जसवंत बिष्ट,राज कांडपाल,शेखर फुलारा,हरीश विरमणि,विनय नागपाल, पंकज डिढ़ान,रोहित बहल,संजय गर्ग,सुरिंदर भाटिया,तेजप्रकाश तलवार,इंद्रप्रकाश सहगल,केवल कुमार,जसपाल छाबड़ा,अशोक अग्रवाल,हेम रस्तोगी,सुमित कोहली,दीपू नागपाल,देवेंद्र साहनी, त्रिवेश खुराना,मोहित भटनागर,संजीव टंडन,दिव्य सेठी,रजत गुप्ता,सचिन डोरा,हरमीत जैसवाल, सनी कुमार,संजय शर्मा,इतेश अरोड़ा,अरुण कुमार,विवेक सेठी,अर्पित सिंघल,अमरदीप सिंह,गगन सेठी,गौरव कुमार,अतुल रस्तोगी,करण सहगल,बंटी,ज्योति नरुला,जसपाल खंडूजा,सिमरनजीत सिंह,निखिल वर्मा,सचिन अरोड़ा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ