Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ.रविकांत शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के जन्मदिन के अवसर पर अपने पूर्व संस्थान मे किया वृक्षारोपण

डॉ.रविकांत शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के जन्मदिन के अवसर पर अपने पूर्व संस्थान मे किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-मान-सम्मान मनुष्य को जीवंत बनाए रखता है।रिश्ते नातों को प्रगाढ़ बनाने के लिए उन्हें समझना तथा कृतज्ञता ज्ञापित करने से मजबूत बनते है।हर आंगन एक पेड़ लगाकर हम अपने प्रियजनों तथा पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करके प्रकृति के साथ समन्वय बना सकते है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के पूर्व स्नातक रहे डॉ.रविकांत शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के जन्मदिन के अवसर पर अपने पूर्व संस्थान मे वृक्षारोपण करते हुए हरेला पर्व मनाया।डीन,योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो.नवनीत के मार्गदर्शन मे उन्होने औषधीय पौधा रोपित करते हुए समाज मे अपनों के प्रति कृतज्ञ बनने का संदेश दिया।नमिता शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बताया कि छोटे बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करके प्रकृति के संतुलन को नियंत्रित किया जा सकता है।इस अवसर पर प्रो.मुकेश कुमार,डॉ.विनीत बिश्नोई,डॉ.संदीप कुमार सहित डॉ.रविकान्त शर्मा के परिवार के सदस्य एवं मित्रगण उपस्थित रहे।प्रो.नवनीत ने इसे एक प्रेरक पहल बताते हुए श्रेष्ठतम कार्य बताया। वृक्षारोपण मे जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.शिवकुमार चौहान,अद्विक शर्मा,वीरेंद्र सिंह,तेजपाल,डॉ.अजीत तोमर,कुलभूषण शर्मा, हेमन्त नेगी आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास