प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम सिद्ध हो रही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार-प्रो.भुवन भास्कर जोशी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता प्रो.भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की सरकारें प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है।भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री अपने मन की बात करते हैं।लेकिन जनता के मन की बात नहीं सुनते।
हरिद्वार आए प्रो.भुवन भास्कर जोशी का सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।ललतारौ पुल स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो.भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि करोडों लोगो की आस्था के केन्द्र राम मंदिर में चन्दा चोरी से देश और सनातन का नाम खराब हुआ है। अयोध्या के बाद बद्रीनाथ मंदिर में चढावा चोरी की सूचनाओं से लोग आहत है।उन्होंने आरोप लगाया कि चंदा चोरी में बडे लोगों को बचाया जा रहा है।सिर्फ चंपतराय,अनिल मिश्रा के इस्तीफे से कुछ नही होगा,उन्हें भी सरकार बचा रही है।जब राम मंदिर के उद्घाटन का श्रेय प्रधानमंत्री लेते है तो चंदा चोरी पर भी उन्हें बोलना चाहिए।ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के नाम सरकार ने छुपाए।इससे शहीदो का अपमान हुआ।सरकार युवाओ के भविष्य के साथ भी खिलवाड कर रही है।पेपर लीक के कारण बच्चे आत्महत्या पर मजबूर हो रहे है।शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।कार्यकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है।विपक्ष की सरकारों को गिराया जा रहा है।वोटर लिस्ट से लोगो के नाम काटे जा रहे है।आस्था से खिलवाड़ करना भाजपा का काम है।चंदा चोरी में भी भाजपा,आरएसएस का हाथ है।उन्होंने कहा कि जिले में सपा का जनाधार बढ रहा है।अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडा जाएगा।जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं ।पूरी जांच निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ की जानी चाहिए।बैठक के दौरान सुमन देवी,डा.नासिर चौधरी,महिपाल,अनिल मेहरा, राजवीर सिंह,गुलफाम मलिक आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ