Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम ने रोड़ीबेलवाला एवं घाट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया

 नगर निगम ने रोड़ीबेलवाला एवं घाट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार ने पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रोड़ीबेलवाला एवं घाट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण,स्वच्छता अभियान ,घाटों का निरीक्षण तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक साथ संचालित की गई।

 कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई,जिसमें नगर निगम के अधिकारियों,कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इसके बाद नगर आयुक्त ने घाट क्षेत्र में संचालित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण में तत्परता बरतने,घाटों पर निरंतर स्वच्छता बनाए रखने तथा सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाया तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की।साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण करें,जिससे शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं,बल्कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण पर्व है।उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा पौधों का संरक्षण आवश्यक है।उन्होंने नागरिकों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं हरित बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।जनसहभागिता से ही स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल हरिद्वार का निर्माण संभव है।इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी,सफाई निरीक्षक अनिल कुमार,सफाई निरीक्षक आकाश कुमार,नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती किरण भटनागर एवं श्रीमती सोनिया,नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी,स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्तिगणों द्वारा किया गया पौधारोपण