भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का सहारनपुर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर के सहारनपुर महानगर में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ग्राम सुबरी, पैरामाउंट ट्यूलिप, हसनपुर चुंगी चौक, आईटीसी चौक एवं नवादा रोड चौक सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर अजय कुमार सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा सहित महानगर के महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, ललित कटारिया, उपाध्यक्ष अमित गर्ग, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, दुष्यंत यादव, चौधरी भगत सिंह, नीलू राणा, बबीता सैनी, विपिन शर्मा, नितिन परमार, सोनम कश्यप, मंडल अध्यक्ष संदीप धीमान, गोपाल, रचना वर्मा, मनोज तिवारी, विजय वर्मा, विजय चौहान, स्वराज सैनी, अजय वशिष्ठ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कोटा मंडल के ग्राम सुबरी में मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल प्रभारी विनीत गुप्ता, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, गागलहेड़ी मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र धीमान, पुवारका मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, टोपरी मंडल अध्यक्ष स्वराज सैनी, मंडल महामंत्री विपिन कश्यप, अध्यक्ष यशपाल सिंह पाल, योगेश कुमार, अवनीश प्रधान, हरवीर सिंह, नाथीराम, प्रदीप प्रधान, महानगर मंत्री नितिन परमार, राजेश जोहरी, मंडल उपाध्यक्ष किरणपाल सिंह, तसव्वर चौहान, मंडल कोषाध्यक्ष सेवाराम, मंडल मंत्री राकेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।पैरामाउंट ट्यूलिप में मनीष अरोड़ा केएल अरोड़ा मयंक अरोड़ा, विजय गुप्ता पंकज बजाज , राजेंद्र भारती, राजीव चौधरी, प्रवीण गुप्ता, सूरी, अरुण चौधरी, दीपक खन्ना, विनीत रामपाल, संजय मल्होत्रा, गौरव बजाज, चौधरी सतीश एडवोकेट, राजकुमार राणा, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह तनेजा, मनीष मानकटाला, गुरमीत बग्गा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आईटीसी चौक पर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महामंत्री अनिल गुप्ता, जयबीर खटाना, सोशल मीडिया संयोजक अरुण मिश्रा, प्रशांत, मीडिया संयोजक कुनाल अरोड़ा, जय श्री, दुर्गा सागर, मनीष कश्यप, हाजी मरगूब, विजेंद्र शर्मा, रामचंद्र पांडेय, सोपिन पाल, सक्षम, मोहर सिंह, संदीप चौधरी, मुरारी खेतवाल, अनिल सैन, मांगेराम, सुरेंद्र सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।सभी स्वागत कार्यक्रमों के उपरांत सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का भी आह्वान किया के सम क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

0 टिप्पणियाँ