Ticker

6/recent/ticker-posts

देहात विधानसभा में हुआ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

देहात विधानसभा में हुआ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का सहारनपुर नगर में प्रथम आगमन पर देहात विधानसभा के गांव सुभरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर  ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद आगमन पर जो सम्मान उन्हें दिया गया है उसको वह हमेशा याद रखेंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की बात कहते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तथा योगी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूती देने की बात कही। इस दौरान भाजपा नेता जयराम गौतम प्रधान, शीतल बिश्नोई, विधायक पुत्र योगेश कुमार, जोगेन्द्र कुमार, अमित शर्मा, बिजेन्द्र धीमान, स्वराज सैनी, जोगेन्द्र लाम्बा, विजय चौहान, चौ. हरबीर सिंह, चौ. श्यामबीर, विपिन बर्मन, राकेश त्यागी, सूर्या कर्णवाल, लक्ष्मीचंद प्रधान, प्रदीप प्रधान, मोनू कुमार, जागीर प्रधान, नौबहार, यशपाल सिंह, विनोद प्रधान, एसकुमार, अमरीश कुमार, सन्नी त्यागी व ललित कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष