Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे- सीडीओ

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे- सीडीओ 

सेवा,सुशासन एवं समर्पण के तहत आयोजित शिविर में दर्ज 40शिकायतों मंे से 16 निस्तारित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में सेवा,सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत भगवानपुर विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता आयोजित शिविर में 1435लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित दर्ज 40समस्याओं में से 16का मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

सेवा पखवाड़ा एवं तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्युत,पेयजल,शिक्षा,सिंचाई,जल निकासी,आदि से सम्बंधित समस्याये दर्ज करायी गयी।ग्राम सरठेड़ी शाहजहाँपुर एवं अलीपुर खतौला के   कृषकगण ने बंद किए गए चकमार्ग की पैमाइश,निशानदेही एवं मार्ग बहाल किए जाने की मांग रामपाल,निवासी ग्राम मोहितपुर ने चकमार्ग (खसरा संख्या-23)से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग,अंजू देवी,जिला पंचायत सदस्य,वार्ड संख्या-10,मजाहिदपुर सतीवाला ने आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11केवी विद्युत लाइन एवं सड़क के बीच स्थित ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने,संजय कुमार,निवासी वार्ड संख्या-1,नगर पंचायत खानपुर ने विकास कार्यों में अनियमितताओं की लंबित जांच शीघ्र पूर्ण कर कार्रवाई किए जाने,रोहित कुमार,सफाई कर्मचारी,तहसील भगवानपुर ने पाँच माह के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग,मोहम्मद मुस्तफा,ग्राम प्रधान,ग्राम मोहितपुर,विकासखंड भगवानपुर ने चकबंदी प्रकरण में लंबित स्थलीय निरीक्षण शीघ्र कराए जाने की मांग की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उनका का समाधान एक ही छत के नीचे हो।इसी उद्देश्य से सेवा सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सेवा सप्ताह एवं तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई है उसका संबंधित विभागो द्वारा समय सीमा के अंतर्गत प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाए तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर राज्यमंत्री एवं प्रभारी सेवा सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा सुशासन एवं समर्पण के तहत जन जन की सरकार जन के द्वारा के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा 18जुलाई को विकासखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है,बल्कि यह सुशासन,पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ.भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा करते हुए देश का पहला राज्य बना है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू हुआ है जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया।शिविर में स्वास्थ्य,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,कृषि,उद्यान,पशुपालन,समाज कल्याण,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,पंचायतीराज,ग्रामीण विकास,ऊर्जा,पेयजल,आयुष, शिक्षा,श्रम,उद्योग तथा अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी।पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।इस दौरान आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।सेवा पखवाड़ा शिविर में भाजपा नेता सुशील त्यागी,लोकसभा संयोजक देवी सिंह राणा,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी,जिला विकास अधिकारी के.के पंत,सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुभाष शर्मा,खंडविकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ,तहसीलदार भगवानपुर दयाराम एवं जनप्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमन ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ