नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
इस दौरान लगभग 30खोखे,फड़,ठेली एवं झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के कांवड़ मेला क्षेत्रांतर्गत किए गए अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में नगर मैजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में भूपतवाला से पुराना एआरटीओ चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही।अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अवैध रूप से सड़क,फुटपाथ,पुलो एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई खोखे, फड़,ठेली एवं झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया।
0 टिप्पणियाँ