पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है नगर निगम-महापौर
वार्ड-23 में 20 लाख की लागत से शुरु हुआ सी.सी. सड़क व नाली निर्माण का कार्य का महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-वार्ड 23 में शहीद गंज स्थित बांसों वाली गली एवं नखासा बाजार क्षेत्र में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का आज सुबह महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ ने निर्माण स्थल पर गंेती चलाकर शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आयेगी।
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश मंे विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर निगम जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास होगा। महापौर व नगर विधायक के वार्ड 23 में पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें फूलों से लाद दिया। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, विकास कार्यों का यह सिलसिला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि परविंद तोमर, राजीव गुप्ता, सेक्टर संयोजक सन्नी कालरा, अख्तर अली जैदी, शाने हैदर, फराज अहमद, सुधीर मिगलानी, मोहित पुरी, चिराग गुप्ता, गुलशेर, रियाज़ अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ