Ticker

6/recent/ticker-posts

बसंत कराटे एकेडमी में कराटे बेल्ट परीक्षा का हुआ सफल आयोजन

बसंत कराटे एकेडमी में कराटे बेल्ट परीक्षा का हुआ सफल आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर - बसंत कराटे एकेडमी, देवबंद में आज कराटे कोच बसंत उपाध्याय के नेतृत्व में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कराटे बेल्ट परीक्षा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।

बसंत कराटे एकेडमी के कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि कराटे बेल्ट परीक्षा के उपरांत सफल घोषित किए गए सभी विद्यार्थियों को उनकी नई कराटे बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मजबूत चरित्र का निर्माण करने वाली कला है।कोच बसंत उपाध्याय ने कराटे खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास