कांग्रेस ओबीसी विभाग के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने विकास चंद्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-कांग्रेस ओबीसी विभाग के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए विकास चंद्रा का पूर्व सभासद अशोक शर्मा के कृष्णा नगर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल एवं पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विकास चंद्रा कांग्रेस के ऊर्जावान नेता हैं।उन्होंने कहा कि विकास चंद्रा के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को लाभ मिलेगा।अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में सभी वर्गो को उचित सम्मान दिया जाता है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीतियों के प्रचार प्रसार और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएं।पार्षद सुनील कुमार,राजीव चौधरी एवं हरिद्वार लाल ने विकास चंद्रा को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि विकास चंद्रा ओबीसी समाज को कांग्रेस से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।ओबीसी विभाग के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वाह करते हुए ओबीसी समाज में पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।इस दौरान शाहनवाज कुरैशी,दिनेश पुंडीर,समर्थ अग्रवाल,आशु भारद्वाज,राजीव चौधरी,सागर बेनीवाल,वसीम,देवेश गौतम,बृजमोहन बर्थवाल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ