Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा में शामिल होकर लौटे साहिल खान का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

सपा में शामिल होकर लौटे साहिल खान का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात महानगर पहुंचाने पर सपा नेता साहिल खान का समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर अपनी और से पूर्ण समर्थन दिये जाने की घोषणा कर कहा कि सांसद भाजपा के एजेंट के रूप कार्य कर रहे है और सपा काग्रेंस गठबंधन में अवरोध बन रहे है। 

गौरतलब रहे कि विगत दिनों सपा नेता साहिल खान की माता जी निधन पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव उनके बडी नहर स्थित आवास पर पहुंचे थे, श्रीमती शगुफता खान को भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित कर अपनी संदवेदनांए व्यक्त की थी। इस दौरान माना जा रहा था कि साहिल खान हाथी सवारी को छोड साईकिल पर सवार हो सकते है। इन कयासों के बीच साहिल खान ने लखनउ में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिस पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने उन्हे पूर्ण सम्मान दिये जाने का आश्वासन भी दिया। साहिल खान के कई ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रमुखों, बीडी सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत भारी संख्या में उनके समर्थकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।लखनउ से आने के बाद बड़ी नहर स्थित अपने आवास पर पहुंचे उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें पूर्ण समर्थन दिये जाने की घोषणा की। इस दौरान सांसद के प्रति समर्थकों में भारी रोष देखने को मिला, इस दौरान समर्थकों ने आरोप लगाते हुए कहा वह भाजपा के एजेंट के रूप कार्य करते दिख रहे है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस सपा गठबंधन में भी वह अवरोध उत्पन्न कर रहे है। ऐसे में सभी लोग सांसद के असली चेहरे को पहचान करें ताकि भविष्य में कोई गलती न हो। सपा नेता साहिल खान ने अपने समर्थकों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता जो उन्हें अपना स्हेन दिया है उसे कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने जनता को अपनी ताकत बताते हुए कहा की वह उनके बल पर ही जनसेवा कर रहे है और जो प्यार जनता के उनके परिवार को दिया वह सदैव उनके आभारी रहेंगें। इस दौरान जिलाध्यक्ष चै.अब्दुल वाहिद, विधायक आशु मलिक, विधायक उमर अली खान, पूर्व सांसद हाजी फजुर्रहमान, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी, प्रदेश सचिव रूही अंजुम समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खिदमत सोसायटी बडौत सेवा ही धर्म है के संकल्प के साथ रच रही सेवा की नई इबारत