Ticker

6/recent/ticker-posts

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया, सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्टी में चिकित्सको ने रखे अपने विचार

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया, सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्टी में चिकित्सको ने रखे अपने विचार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-क्रेनियो- वर्टिबरल जंक्शन की चोट की सर्जरी मे बहुत सावधानी बरतने  की जरूरत है,क्योकि इस जगह बहुत सारी नसे होती है,जरा सी असावधानी से नस कटने का खतरा रहता है।

अम्बाला रोड स्थित होटल के सभागार मे आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया, सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्टी में बोलते हुए गैस्ट्रोएन्टीरोलोजिस्ट डॉक्टर रजत बंसल ने कहा कि जी.ई.आर.डी.(G.E.R.D.)के मरीज को दिल मे जलन,खाना वापस मुह मे आना,एसिडिटी, लगातार गला खराब रहना,सुखी खासी आदि लक्षण होते है।डॉक्टर रजत बंसल ने कहा कि यदि 12 हफ्ते मेडिसिन लेने के बाद भी आराम नही मिलता तो मरीज को अपनी जांच करानी चाहिए, कि इस बीमारी का कारण क्या है।वरिष्ठ न्यूरो-सर्जन डॉक्टर रवि ठक्कर ने क्रेनियो-वर्टिबरल जंक्शन की चोट के बारे मे जानकारी दी,उन्होने कहा कि क्रेनियो- वर्टिबरल जंक्शन की चोट की सर्जरी मे बहुत सावधानी बरतने  की जरूरत है,क्योकि इस जगह बहुत सारी नसे होती है,जरा सी असावधानी से नस कटने का खतरा रहता है।ए.पी.आई.के अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद ने कहा कि जी.ई.आर.डी.(G.E.R.D)या हाइपर-एसिडिटी के मरीजो को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, उन्हे ज्यादा तली-भुनी ,चटपटी, ज्यादा मिर्च-मसाले  वाली चीजो का सेवन नही करना चाहिए।शराब और ध्रुमपान का सेवन भी नही करना चाहिए और 7-8 घंटे की नीद लेनी चाहिए। दर्द-निवारक दवाईयो का सेवन भी नही करना चाहिए। सचिव डॉक्टर विकास अग्रवाल ने सभी अतिथियो का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर सौम्या जैन ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर प्रवीण शर्मा, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर प्रवीण मित्तल, डॉक्टर अनिल मलिक, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर अतुल जैन, डॉक्टर विजय अग्रवाल, डॉक्टर प्रवीण चावला, डॉक्टर प्रतीक गांधी आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया, सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्टी में चिकित्सको ने रखे अपने विचार