मास्टरजी ने समाज में जागरूकता और उनके प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शुक्ल पक्ष के शुभारंभ के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में माँ गंगा के पवित्र तट पर परम पूज्य ड।।ेजमतळ का एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री नितिन गौतम ने पूज्य मास्टर जी का सम्मान किया।
उन्होंने अपने करकमलों से माँ गंगा का पावन गंगाजल एवं हरिद्वार तीर्थ का प्रसाद भेंट कर सम्मान अर्पित किया।इस दौरान पूज्य मास्टरजी ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपने मिशन 800 करोड़ का उद्देश्य विस्तार से रखा।उन्होंने वर्तमान समय की प्रमुख सामाजिक चुनौतियों,विशेषकर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव,चिंता, अवसाद,अनिद्रा, आत्मघाती विचारों तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता और उनके प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।चर्चा के दौरान पूज्य मास्टरजी ने नितिन गौतम को बताया कि उनका आत्मबोध अनेक वर्ष पूर्व इसी पावन हरिद्वार धाम में,माँ गंगा की दिव्य साक्षी में हुआ था। इस विशेष प्रसंग ने कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक बना दिया।इस अवसर पर गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ एवं तीर्थ पुरोहित पंकज झा ने भी पूज्य मास्टरजी का सम्मान किया तथा उन्हें भविष्य में भी बारंबार हरिद्वार पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया।पिछले 18वर्षों से मास्टरजी ने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक करके साझा किया,बिल्कुल निःशुल्क,और देखा कि 10वर्ष के बच्चे से लेकर 80वर्ष की दादी तक,चार पीढ़ियाँ एक साथ खुश होकर झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया।सभी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए।इस तरह उनके मिशन 800 करोड़ की शुरुआत हुई,जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी पहुँचाना है। अतः मिशन का नारा भी हैप्पीनेस गैरंटीड है।अब तक उन्होंने 300से अधिक कार्यक्रम किए हैं।उनके प्रबोधन भारतीय सेना,पुलिस मुख्यालय,बार एसोसिएशन,विश्वविद्यालयों,ग्लोबल स्पिरिचुअल महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे मंचों की शोभा रहे हैं। उनका 18 वर्षों का अथक प्रयास समाज के अनेक क्षेत्रों में प्रभावशाली बदलाव लाने में सफल रहा है।
0 टिप्पणियाँ