Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बूथ नंबर 122 में चल रहे एसआईआर कार्यों का लिया जायजा

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बूथ नंबर 122 में चल रहे एसआईआर कार्यों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने दिए एसआईआर कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।’

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ संख्या 122 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (ैएसआईआर) कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर का समस्त कार्य पूरी पारदर्शिता,निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में पृथक नहीं होना चाहिए तथा जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं,उनकी सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए।एईआरओ मोहम्मद ताहिर खान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बूथ संख्या 122पर कुल 740मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 181मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं,जिनमें से अब तक 151प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है,इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न हो,इसके लिए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,संबंधित बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

थानाक्षेत्र में गौकशी, जुआ सट्टा, अवैध नशे का कारोबार, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे-राकेश कुमार