जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने दर्ज करायी 44शिकायतें,26 का मौके पर निस्तारण
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 44शिकायतों में से 26समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रार्थी ने पड़ोस के व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी ओमकार हरचंदपुर नारसन रुड़की द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित 25किलो वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र के ऋण एवं उस पर देय ब्याज की पूर्ण माफी हेतु प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता कमलेश द्वारा ग्राम ब्रह्मपूरी (रावली महदूद) में मंदिर के पास लगभग 100 फुट की दूरी पर अवैध रूप से मदिरा (शराब) की दुकान के संचालन को बंद कराने हेतु पर प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1 पर 413शिकायतें तथा एल 2 पर 120शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,डीपीआरओ मुस्तफा खां ,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान,परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ