Ticker

6/recent/ticker-posts

निठारी कांड के बरी आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत,

 निठारी कांड के बरी आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, 

हरिद्वार में चाय की दुकान में फंदे पर लटका मिला शव

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-देश को झकझोर देने वाले 2006 के निठारी हत्याकांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उसका शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सप्तसरोवर रोड पर स्थित एक चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला।सिटी कोतवाल कुंदन सिंह राणा के अनुसार,बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने किराए की चाय की दुकान के अंदर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव की पहचान ग्राम मंगरूखाल,भिकियासैंण,जिला अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक कोली कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था और उसने यहां पर चाय की दुकान किराए पर ली थी,जहां वह चाय बेचकर पैसे कमा रहा था।दुकान के अंदर तलाशी में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है,लेकिन पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।पुलिस ने उसके परिजनों को अल्मोड़ा में सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि होगी।

19 साल जेल में रहा, 10 महीने पहले हुई थी रिहाई

सुरेंद्र कोली मूल रूप से अल्मोड़ा के मंगरूखाल गांव का रहने वाला था। वह नोएडा के सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव में कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर की डी-5 कोठी में घरेलू नौकर के तौर पर काम करता था। 2006 में नोएडा के निठारी गांव में कई बच्चों और युवतियों के लापता होने के बाद पंढेर की कोठी के आसपास से मानव कंकाल और अवशेष बरामद हुए थे, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था।जांच के दौरान कोली पर अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और शवों को ठिकाने लगाने के आरोप लगे। शुरुआती दौर में उसे कई मामलों में मौत की सजा सुनाई गई और वह करीब 19 वर्ष तक जेल में रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए