विधि विधान से गंगा में प्रवाहित की गयी सपा नेता चौधरी हरिराम की अस्थियां
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निकट सहयोगी रहे सपा नेता चौधरी हरिराम की अस्थियां शुक्रवार को कनखल स्थित सतीघाट पर पूर्ण वैदिक विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ गंगा में प्रवाहित की गयी।
मुजफ्फरनगर निवासी चौधरी हरिराम का विगत दिनों निधन हो गया था।शुक्रवार को उनके पुत्र चौधरी राकेश परिजनों के साथ अस्थियां लेकर हरिद्वार आए और कनखल स्थित सती घाट पर संतों की उपस्थिति में अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित किया।स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि राजनीति के साथ समाजसेवा में भी योगदान करने वाले चौधरी हरिराम दिव्य आत्मा थे।मां गंगा उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।इस दौरान स्वामी रामानुज सरस्वती,स्वामी विपनानंद,स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री,स्वामी रविदेव शास्त्री,राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रभारी डीके त्यागी,आनन्द कुमार जैन,संजीव बाल्मीकि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ