गाँव सिरसली निवासी डॉ उबैद ने यूरोप में बेस्ट इंवाईटेड टॉक अवार्ड प्राप्त कर क्षेत्र,जनपद,प्रदेश व देश का नाम किया रोशन
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-क्षेत्र के गाँव सिरसली निवासी डॉ उबैद को यूरोप में बेस्ट इंवाईटेड टॉक अवार्ड प्राप्त कर क्षेत्र,जनपद,प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्र के छोटे से गाँव सिरसली निवासी डॉ उबैद सऊदी अरब के रियाद में किंग सऊद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।डॉ उबैद ने पौलेंड की वारशाव यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रतिभाग किया और अपनी प्रस्तुति दी।डॉ उबैद को यूरोप की मल्टीरियल्स रिसर्च सोसायटी द्वारा बेस्ट इंवाईटेड टॉक अवार्ड दिया गया।यह सूचना परिजनों व क्षेत्रवासियों को मिली तो वह ख़ुशी से झूम उठे।डॉ उबैद के परम मित्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्य संयम भूर्यान ने डॉ उबैद की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ उबैद बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे।उन्होंने जामिया से पढ़ाई और नैनो केमिस्ट्री में उनकी विशेष रुचि थी।डॉ उबैद आज केवल सिरसली के ही नहीं बल्कि आसपास के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।उनकी ये उपलब्धि मील का पत्थर साबित होगी।ग्रामीण परिवेश के बावजूद इतनी बड़ी सफलता पाना स्वयं में विशेष है।मदरलैंड पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि डॉ उबैद की उपलब्धि हमारे लिए गर्व का विषय है और हम स्टूडेंट्स को उनकी कामयाबी की कहानी बता कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
0 टिप्पणियाँ