Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने जनता की समस्याओं को सुन कराया समाधान

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने जनता की समस्याओं को सुन कराया समाधान

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने अपने कैम्प कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुना और समाधान कराया।

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने देवबंद रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर दूर दराज़ व स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया।कुछ मामलों में अन्य दिशा निर्देश भी दिए।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है और इस ज़िम्मेदारी को पूरा करने से आत्मिक सुख प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि जब दूर दराज़ से लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं तो हम आराम नहीं कर सकते।जनता की सेवा के लिए ही हमें पद दिया गया है।भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति है कि कोई भी नागरिक परेशान न रहे।जनता के कल्याण के लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं चला रखी हैं।इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी, सचिन पँवार, प्रमोद कौशिक,दीपक सैनी,अनिरुद्ध सैनी आदि काफी लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत