मेला अवधि में उनाली से होगा गंगोह रुट की बसों का संचालन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महाड़ी पर आयोजित छड़ी मेले को देखते हुए गंगोह की ओर जाने वाली बसों के संचालन स्थल में परिवर्तन किया गया है। मेला अवधि के गंगोह रुट की रोडवेज बसों का संचालन उनाली से होगा।
मेला अधिकारी/अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेला गुघाल के अंतर्गत छड़ी मेला प्रत्येक वर्ष गंगोह रोड स्थित महाड़ी स्थल पर आयोजित होता है। जिसमें लाखों श्रद्धालु जाहरवीर महाराज के दर्शन करने और मनौती मांगने आते है। जिसके कारण मेला अवधि में गंगोह रोड पर काफी भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि छड़ी मेला इस वर्ष 21 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा अतः मेला अवधि में मानकमऊ बस स्टैण्ड से संचालित होने वाली रोडवेज बसों का संचालन मानकमऊ बस स्टैण्ड से न होकर गंगोह रोड स्थित उनाली गांव से होगा। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ