Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम के साथ मनाया विश्वकर्मा दिवस

 धूमधाम के साथ मनाया विश्वकर्मा दिवस

सृष्टि के रचियता हैं भगवान विश्वकर्मा - संदीप सैनी 

सुरिपोर्ट -सुधीर सोहल

सहारनपुर -विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में ज्ञान-विज्ञान व कला कौशल के निर्माता भगवान विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया गया  गाँव पटनी स्थित श्री मार्कण्डेश्वर महादेव विश्वकर्मा मंदिर बाबाजी की कुटिया में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित जगदीश शर्मा ने विधि विधान के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन व हवन संपन्न कराया तत्पश्चात मुख्य अतिथि  समाजवादी पार्टी के नकुड़ विधानसभा प्रभारी संदीप सैनी व अन्य अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नकुड़ विधानसभा प्रभारी संदीप सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने पूरी मानव जाति के उत्थान के लिए अनेक आविष्कार किया उन्होंने विश्वकर्मा समाज से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की भी अपील की तथा सर्व समाज के लोगों से भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाओं पर चलने की अपील की कार्यक्रम संयोजक व प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सोहल ने कहा भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम वैज्ञानिक हैं जिन्होंने कला कौशल व ज्ञान विज्ञान का अविष्कार किया उन्होंने किसी एक समाज के लिए ही नहीं बल्कि सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य किया उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को भगवान विश्वकर्मा के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने के साथ ही उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया कार्यक्रम को सपा नेता वेद पाल धीमान, मास्टर बिजेंद्र धीमान, समाजसेवी राकेश शर्मा चिलकाना, पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी महेन्द्र सिंह चौधरी सुखबीर सिंह  शिक्षक राकेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन मास्टर बिजेंद्र सिंह व डॉ अनुज धीमान ने किया इस दौरान राजपाल धीमान रवि धीमान अनिल सीकरी मुकेश धीमान आदित्य शिवम, कृष्णा सोहल, विनय धीमान,  बालेश, विकास, आयुष, आर्य, प्रिंस, सलानि ,अनिल, नंदकिशोर, दक्ष,वंश,मोहित, पुष्पेंद्र धीमान, राजपाल धीमान मोहन धीमान गौरव अंकित रितिक विशाल समेत हजारों लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए