जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परियोजना अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय करन यादव और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्ष देव स्वामी ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित दौड़ एवं अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में देवबंद के प्रिंस ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और अनस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर जूनियर वर्ग में रामपुर तहसील के लकी प्रथम, केशव द्वितीय और नकुड़ तहसील के पीयूष तृतीय स्थान पर रहे।वहीं, 600 मीटर सब-जूनियर वर्ग में सलोनी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और नव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में अंजुल ने प्रथम, परीक्षा ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दियाकार्यक्रम में केके शर्मा, कुलभूषण जैन, प्रधानाचार्य राजीव रंजन, प्रतियोगिता संयोजक धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सुभाष सागर, शालिनी रानी, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजवीर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, सचिव अजय गुप्ता, बृजमोहन द्विवेदी, अनूप सिंह, गौरव मिश्रा और विक्रम सिंह सहित 50 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीण चौधरी एवं प्रतियोगिता के क्रीड़ा सचिव मुकेश राही ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों की भागीदारी से खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।


0 टिप्पणियाँ