Ticker

6/recent/ticker-posts

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने किया प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

 हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने किया प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने बैठक कर बोनस एवं कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
भेल सेक्टर-3 स्थित यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन द्वारा अभी तक दीवाली बोनस की घोषणा नहीं की गयी है।प्रबंधन द्वारा 27अक्टूबर को जेसीएम की ऑनलाइन बैठक करने की घोषणा की गयी है।यूनियन की मांग है कि जेसीएम बैठक भौतिक रूप से की जाए।जिससे कर्मचारियों की सभी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके।ऐसा नही होने पर यूनियन आंदोलन करेगी।जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि आर्टिजन भती में मृतक आश्रितों को पूर्व की भांति 25प्रतिशत आरक्षण एवं कार्यरत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अलग आरक्षण सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को लेकर संगठन जल्द ही प्रबंधन से वार्ता करेगा।कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित,महामंत्री सचिन चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की भर्ती निष्पक्ष रूप से की जाए ।साथ ही बोनस भुगतान सहित कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।बैठक में मार्केंडेय सिंह,विकास सिंह,रवि कश्यप,सुभाष पुरोहित,संदीप सिंघानियां,राकेश मालवीय,चंद्रमोहन बघेल,सुमित गर्ग,सुनील कुमार,नवीन गिरी,मोहित,सतेन्द्र प्रताप सिंह,भगत रावत,अजीतपाल सिंह,प्रह्लाद चौहान,अजय सिंह,गोपाल राठी,बाबूलाल सहित कई यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं