Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत महान संतों,ऋषियों और महापुरुषों की भूमि है

 भारत महान संतों,ऋषियों और महापुरुषों की भूमि है 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि भारत महान संतों,ऋषियों और महापुरुषों की भूमि है इन्हीं महान विभूतियों में महर्षि वाल्मीकि का विशेष स्थान है,

उन्हें आदिकवि कहा जाता है,क्योंकि उन्हें संस्कृत साहित्य का प्रथम कवि माना जाता है महर्षि वाल्मीकि ने महान ग्रंथ रामायण की रचना की थी,रामायण में भगवान श्रीराम के जीवन,उनके आदर्शों,माता सीता के त्याग और हनुमान जी की भक्ति का सुंदर वर्णन मिलता है यह ग्रंथ हमें सत्य,प्रेम,दया,कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यह सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति अपने विचार और कर्म बदलकर महान बन सकता है।महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन काल में सबसे महत्वपूर्ण काम हमारे पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना की।उन्होंने रामायण महाकाव्य को संस्कृत भाषा में लिखा था।इस महाकाव्य में त्रेता युग की सभ्यता संस्कृति तथा भगवान राम के संपूर्ण जीवन का विवरण इस महाकाव्य में दिया गया है।उनकी रचनाएँ और आदर्श सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं