प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने जनपद के बेहट एवं सहारनपुर देहात के लिए 7 करोड़ 93 लाख 29 हज़ार रुपये धनराशि कराई स्वीकृत,कहा इससे जनता को मिलेगा भारी लाभ
रिपोर्ट-डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने जनपद की बेहट एवं सहारनपुर देहात विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के सड़क मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 7 करोड़ 93 29 हज़ार की स्वीकृति कराई है।जिससे इन क्षेत्रों की जनता को भारी लाभ मिलेगा।
संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जनपद सहारनपुर की विधानसभा बेहट एवं विधानसभा सहारनपुर देहात के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मार्गों की विशेष मरम्मत, क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर बॉक्स कल्वर्ट एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण सहित कुल 10 विकास कार्यों हेतु ₹7 करोड़ 93 लाख 29 हजार की स्वीकृति प्रदान कराई है।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि इन महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बनेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रत्येक क्षेत्र विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
0 टिप्पणियाँ